Apple Watch पर ट्रेनिंग, iPhone के साथ और बिना
पूरा वर्कआउट Apple Watch पर
iPhone पास न हो, तब भी Apple Watch पर वर्कआउट शुरू और पूरा करें। Watch ऐप पुश-अप गिनता है और मौजूदा चरण, पुश-अप की संख्या, सेट, टाइमर, पेस, हृदय गति और सक्रिय कैलोरी दिखाता है।
पुश-अप और पूरा सेट एक कंपन से पता चलता है, इसलिए हर बार स्क्रीन देखने की ज़रूरत नहीं।
वर्कआउट के दौरान संगीत या पॉडकास्ट सुनें, और प्लेबैक Apple Watch से चलाएँ।
Apple Watch और iPhone साथ
वर्कआउट किसी भी डिवाइस से शुरू करें। गिनती Apple Watch कर सकता है, और वही वर्कआउट iPhone पर दिखता है। पुश-अप की संख्या, सेट, पेस, आराम और बाकी आँकड़े सिंक रहते हैं।